Friday, January 21, 2022

#Fatty Liver & it's treatment by Dr. Saket Kumar/#Saharanpur/#BHARAT/mob. 08439017594/#साकेत गर्ग

                                                     देवियों और सज्जनों को मेरा पुनः “ स्वस्थ भारत...स्वस्थ समाज ” की अवधारणा को अग्रसर करते हुए , सहृदय नमन और आप सभी का पुनः अभिनंदन ।                                                           मित्रों आज का स्वास्थ्य का विषय हैं - NAFLD जिसे हम सामान्य भाषा में “ Fatty Liver ”और आधुनिक विज्ञान में Hepatic Steatosis तथा आयुर्वेद के दृष्टिकोण से “ कफ - मेद बाहुल्य यकृदाल्योदर ” कहते हैं । 

                                          देवियों और सज्जनों , हमारे आधुनिक समाज में जहां नित्त-प्रतिदिन मानसिक और तकनिकी विकास ने एक नया आयाम स्थापित किया हैं , वहीं नकारात्मक दृष्टिकोण से शारीरिक रोगों को और अधिक कष्टप्रद बनाने में , आधुनिक दूषित जीवन शैली / Modern Sedentary Life Style , फास्ट फूड कल्चर , और दूषित आहार - प्रणाली एवं दिनचर्या , आवश्यकता से अधिक - निरर्थक एंटीबायोटिक , स्टेराॅयड , दर्द निवारक (Unnecessary and over use of Antibiotics , Steroids , Painkiller) Allopathic Medicine आदि ने अपनी महत्वपूर्ण नकारात्मक भूमिका को अंजाम दिया हैं । इन्हीं उपरोक्त कारणों की वजह से समाज का एक बड़ा वर्ग क्रमशः यकृत संक्रमण / Liver Infection , यकृतशोथ / Liver Inflammation , और अन्ततः यकृत कोशिकीय क्षति / Liver Cells (Hepatocytes) Necrosis के कारण Adipose Tissue Mal-metabolism से यकृतवृद्धि / Hepatomegaly / NAFLD / Fatty Liver / Hepatic Steatosis रोग से रोगग्रस्त हो चुका हैं ।

                             आइए विचार विमर्श करते हुए जानने का प्रयास करते हैं कि यकृतवृद्धि / Hepatomegaly / Fatty Liver / NAFLD / Hepatic Steatosisरोग के क्या लक्षण हैं ? इससे बचने के क्या उपाय होते हैं ? तथा इसके होने पर इसकी क्या चिकित्सा करनी चाहिए ? 

यकृतवृद्धि / Hepatomegaly / Fatty Liver / NALFD / Hepatic Steatosis रोग के सामान्य लक्षण - 

1. हमारे पेट के ऊपरी दाएं भाग की ओर पसलियों के नीचे दर्द होता हैं । प्रायः यह दर्द पेट के मध्य उपरी भाग में भी स्थानांतरित हो जाता हैं । 

2. शरीर में भूख की कमी ।

3. भोजन करने पर , पेट में भारीपन , गैस और अपचन / Indigestion की स्थिति बनी रहती हैं । 

4. भोजन से पूर्व अथवा भोजन करने पर अथवा निरंतर उबकाई / Nausea की स्थिति अथवा उल्टी / Vomating होती रहती हैं ।

5. Liver Enlargement / यकृत के आकार में वृद्धि हो जाती हैं ।

6. शरीर में Cholesterol / कोलेस्ट्रॉल की मात्रा आवश्यकता से अधिक हो जाती हैं , जिसके फलस्वरूप Blood Pressure / ब्लड प्रेशर और Cardiopathy / हृदय रोग होने की भी उपद्रव के रूप में संभावना बन जाती हैं।

7. अन्ततः यकृत कोशिकाएं मृत / Liver Failure की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं । 

                         ##CLICK & WATCH##                  https://youtu.be/_N6KBYVpteY


यकृतवृद्धि / Hepatomegaly / Fatty Liver / NAFLD / Hepatic Steatosis रोग के सामान्य की चिकित्सा एवं चिकित्सा सिद्धांत -  

1. आहार / भोजन में रेशेदार सब्जी और सलाद जैसे खीरा , गाजर , चुकंदर , मूली , अदरक , शलजम , आंवला , लौकी , करेला आदि हरी सब्जियों का सतत सेवन करें ।

2. आलू , मिठाई , चावल , राजमा , उड़द , छोले जैसी दालों का सेवन ना करें ।

3. दिनचर्या में चॉकलेट , कोल्ड ड्रिंक , फास्ट - फूड जैसे - चाऊमीन , बर्गर , स्प्रिंग रोल , मैदे से बने व्यंजनों का सेवन ना करें ।

4. ठंडे पानी का सेवन पीने के लिए ना करें , अपितु नींबू तथा सेंधा नमक युक्त गर्म जल का ही सेवन करें ।

5. दूध अथवा दूध से निर्मित दही , घी , पनीर आदि का कम प्रयोग करें ।

6. चिकनाई युक्त आहार / भोजन और मसालेदार भोजन का सेवन ना करें ।

7. प्रतिदिन 2-3 गिलास , तिल तेल में हींग - जीरा - अजवाइन - मेथी - धनिया आदि से छोंक  लगा हुआ मट्ठे / Butter milk का सेवन करें ।

8. रात्रि में सोते समय नींबू युक्त गर्म पानी के गिलास के साथ सत्त ईसबगोल अथवा  त्रिफला का एक से डेढ़ चम्मच निरंतर सेवन करें ।

9. प्रतिदिन ज्वार - बाजरा और गेहूं से निर्मित मिश्रित आटे से बनी रोटी का ही सेवन करें ।

10. प्रातःकाल , रात को 5 -6 भीगी हुई लहसुन की कलियों का छिलका उतारकर , बारीक काटकर दो गिलास पानी के साथ शौचक्रिया से पहले सेवन करें ।

11. प्रात:काल 2 - 4 किलोमीटर तेज गति से मॉर्निंग वॉक पर जाएं या घर पर रहकर निरंतर आधे घंटे के लिए व्यायाम , योग आदि जरूर करें ।

12. Cholesterol / कोलेस्ट्रोल आदि को कम करने वाली कफशामक  और मेदधातुशामक औषधियों जैसे -  कांचनार , शुण्ठी , पिप्पली , काली मिर्च , दालचीनी , आंवला , चित्रक , हल्दी , अर्जुन , गुग्गुल आदि एकल औषधियों अथवा इनसे निर्मित योगो का आयुर्वेद चिकित्सक के परामर्श उपरांत सतत सेवन करें ।

13. यकृत अथवा Liver Good Health हेतु हितकारी आयुर्वेदिक औषधियां जैसे - अमृता (गिलोय) , पुनर्नवा , कालमेघ , किराक्ततिक्त (चिरायता) , चित्रक , कुटकी , भृंगराज , घृत कुमारी , ताम्र भस्म आदि का एकल रूप में अथवा इन औषधियों से निर्मित योगो का आयुर्वेद चिकित्सक के परामर्श उपरांत सतत प्रयोग करें ।

                                                   उपरोक्त उपायों को इस्तेमाल कर बहुत हद तक आप यकृतवृद्धि / Hepatomegaly / Fatty Liver NAFLD / Hepatic Steatosis रोग और इसके उपद्रव से मुक्ति पा सकती हैं , किंतु अगर फिर भी आप इस रोग से ग्रस्त ही रहतीं हैं तो शीघ्र ही अपने Family Physician / काय रोग विशेषज्ञ या किसी कुशल , प्रशिक्षित , अनुभवी “ आयुर्वेद चिकित्सक ” से परामर्श लेकर, स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।

                                     धन्यवाद ।

Note - उपरोक्त लेख , केवल “ स्वास्थ्य जन जागरूकता ” के उद्देश्य से लिखा गया हैं , जिसमें किसी भी प्रकार की निजी अथवा चिकित्सीय त्रुटि हेतु लेखक क्षमा प्रार्थी हैं।



Note - Article पढ़ने के बाद Comments Section में अपने विचार / Views / Comment जरूर लिखें ।









Friday, December 31, 2021

##Kidney Stone / गुर्दे की पथरी / वृक्काश्मरी में क्या खाएं और क्या परहेज करें by Dr. Saket Kumar / mob. 08439017594 / #Ayurveda Doctor in Saharanpur , #BHARAT / ##Saket Garg**##साकेत गर्ग**

                                                     देवियों और सज्जनों को मेरा पुनः “ स्वस्थ भारत...स्वस्थ समाज ” की अवधारणा को अग्रसर करते हुए , सहृदय नमन और आप सभी का पुनः अभिनंदन ।                                                                मित्रों आज का स्वास्थ्य का विषय हैं -  Kidney Stone जिसे हम सामान्य भाषा में “ गुर्दे की पथरी ”और आधुनिक विज्ञान में Renal calculus तथा आयुर्वेद के दृष्टिकोण से “ वृक्काश्मरी ” हैं । 

                                          देवियों और सज्जनों , हमारे आधुनिक समाज में जहां नित्त-प्रतिदिन मानसिक और तकनिकी विकास ने एक नया आयाम स्थापित किया हैं , वहीं नकारात्मक दृष्टिकोण से शारीरिक रोगों को और अधिक कष्टप्रद बनाने में , आधुनिक दूषित जीवन शैली / Modern Sedentary Life Style , फास्ट फूड कल्चर , और दूषित दिनचर्या ने अपनी महत्वपूर्ण नकारात्मक भूमिका को अंजाम दिया हैं । इन्हीं उपरोक्त कारणों की वजह से समाज का एक बड़ा वर्ग Kidney Stone / गुर्दे की पथरी / वृक्काश्मरी रोग से रोगग्रस्त हो चुका हैं ।                            

             आइए विचार विमर्श करते हुए जानने का प्रयास करते हैं कि  Kidney Stone / गुर्दे की पथरी / वृक्काश्मरी का निर्माण कैसे और किन कारणों से होता हैं ? इसके क्या लक्षण हैं ? इससे बचने के क्या उपाय होते हैं ? तथा इसके होने पर इसकी क्या चिकित्सा करनी चाहिए ।

Kidney Stone / गुर्दे की पथरी / वृक्काश्मरी के सामान्य लक्षण - 

1. Renal Colic - Kidney Stone / गुर्दे की पथरी / वृक्काश्मरी Stone में हमारी कमर के ऊपरी , दाएं - बाएं पसलियों के नीचे मध्यम से तीव्र और असहनीय दर्द होता हैं । 

                       प्रायः यह दर्द , पेट के निचले हिस्से की ओर ,लिंग या मूत्रमार्ग की ओर भी स्थानांतरित हो सकता हैं। 

2. शरीर में भूख की कमी ।

3. मूत्रत्याग/ Urination करते हुए मूत्रमार्ग में जलन की स्थिति लम्बे समय तक बनी रहती हैं । 

4. दर्द के साथ अथवा दर्द के बिना भी निरंतर उबकाई / Nausea की स्थिति अथवा उल्टी / Vomating होती रहती हैं ।

5. निरंतर अथवा समय-2 पर बुखार जैसी स्थिति / Febrile Body  या बुखार का ही बने रहना ।

6. मूत्रत्याग/ Urination करते हुए मूत्रमार्ग से रक्तस्राव / खून का आना / अथवा Bleeding होती हैं ।

7. गुर्दों में पानी भरने के कारण , संक्रमण / Infection , सूजन , यहां तक की मवाद / Pus Formation भी हो जाती हैं ।

8. थोड़ी - 2 मात्रा में बार -2 मूत्र का आना ।

Kidney Stone / गुर्दे की पथरी / वृक्काश्मरी की चिकित्सा एवं चिकित्सा सिद्धांत -  

अपथ्य / क्या न खाएं या पीएं / परहेज -

1. चाॅकलेट , काॅफी , चाय , कोल्ड ड्रिंक आदि कैफ़ीन युक्त आहार अथवा तरल पदार्थ नहीं लें ।

2.  साबूत अनाज , कच्चे चावल , चने ,  सोयाबीन , उड़द , पालक , टमाटर , आंवला , बैंगन , बींस , कद्दू , चौलाई , चीकू , नमक आदि का सेवन ना करें ।

3. फास्ट - फूड जैसे - चाऊमीन , बर्गर , स्प्रिंग रोल , मैदे से बने व्यंजनों का सेवन ना करें ।

4. दूध अथवा दूध से निर्मित दही , मक्खन , घी , पनीर आदि का प्रयोग कम या ना करें ।

5. चिकनाई एवं रिफांइड युक्त आहार / भोजन और मसालेदार भोजन का सेवन ना करें ।

7. काजू , अखरोट , बादाम , पिस्ता , किशमिश आदि Dry Fruits , खजूर , सिंघाड़ा , जामुन , कमलगट्टा आदि फलों का सेवन ना करें ।

8. मांस - मीट , प्रोटीन युक्त भोजन , अथवा Proteineous Suppliment को न लें।                                                

पथ्य / क्या खाएं या पीएं या क्या करें - 

1. प्रात:काल 2 - 4 किलोमीटर तेज गति से मॉर्निंग वॉक पर जाएं या घर पर रहकर निरंतर आधे घंटे के लिए हल्का व्यायाम , योग आदि जरूर करें ।

2. प्रतिदिन 12-15 गिलास पानी का सेवन करें । अपितु नींबू युक्त  जल , सेब का सिरका , खट्टे मौसमी - संतरों और अनार के जूस का सतत सेवन करें ।

3. वृक्क अथवा Kidney Good Health या Kidney Stone break हेतु हितकारी मूत्रल और अश्मरीभेदन आयुर्वेदिक औषधियां जैसे - अमृता (गिलोय) , पुनर्नवा , गोक्षुर , पाषाणभेद , नल , दर्भ , इक्षु , दारूहरिद्रा , तुलसी , कुलथी ,  ककड़ी के बीज , खीरे के बीज , कुश , काश , खस , लघु पंचमूल , सहिजन , श्वेतपर्पटी , यवक्षार , मूलीक्षार आदि का एकल रूप में अथवा इन औषधियों से निर्मित योगो का आयुर्वेद चिकित्सक के परामर्श उपरांत सतत प्रयोग करें ।                                 

                             उपरोक्त उपायों को इस्तेमाल कर बहुत हद तक आप Kidney Stone / गुर्दे की पथरी / वृक्काश्मरी के बार-2 बनने और इसके उपद्रव से मुक्ति पा सकती हैं , किंतु अगर फिर भी आप इस रोग से ग्रस्त ही रहतीं हैं तो शीघ्र ही अपने Family Physician / काय रोग विशेषज्ञ या किसी कुशल , प्रशिक्षित , अनुभवी “ आयुर्वेद चिकित्सक ” से परामर्श लेकर, स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।

                                      धन्यवाद ।

Note - उपरोक्त लेख , केवल “ स्वास्थ्य जन जागरूकता ” के उद्देश्य से लिखा गया हैं , जिसमें किसी भी प्रकार की निजी अथवा चिकित्सीय त्रुटि हेतु लेखक क्षमा प्रार्थी हैं।


Note - Article पढ़ने के बाद Comments Section में अपने विचार / Views / Comment जरूर लिखें ।










Tuesday, December 21, 2021

##Gallstones & it's Management by Dr. Saket Kumar/##Mob. 08439017594/###आयुर्वेदाचार्य/###Saket Garg***/###साकेत गर्ग***

                                                    देवियों और सज्जनों को मेरा पुनः “ स्वस्थ भारत...स्वस्थ समाज ” की अवधारणा को अग्रसर करते हुए , सहृदय नमन और आप सभी का पुनः अभिनंदन ।                                                                मित्रों आज का स्वास्थ्य का विषय हैं - Gall Stone जिसे हम सामान्य भाषा में “ पित्त की थैली की पथरी ”और आधुनिक विज्ञान में Cholestasis तथा आयुर्वेद के दृष्टिकोण से “ पित्ताशयगत पित्ताश्मरी ” कहते हैं । 

                                          देवियों और सज्जनों , हमारे आधुनिक समाज में जहां नित्त-प्रतिदिन मानसिक और तकनिकी विकास ने एक नया आयाम स्थापित किया हैं , वहीं नकारात्मक दृष्टिकोण से शारीरिक रोगों को और अधिक कष्टप्रद बनाने में , आधुनिक दूषित जीवन शैली / Modern Sedentary Life Style , फास्ट फूड कल्चर , और दूषित दिनचर्या ने अपनी महत्वपूर्ण नकारात्मक भूमिका को अंजाम दिया हैं । इन्हीं उपरोक्त कारणों की वजह से समाज का एक बड़ा वर्ग Gall Stone / पित्त की थैली की पथरी / पित्ताश्मरी रोग से रोगग्रस्त हो चुका हैं ।

                             आइए विचार विमर्श करते हुए जानने का प्रयास करते हैं कि Gall Stone / पित्त की थैली की पथरी का निर्माण कैसे और किन कारणों से होता हैं ? इसके क्या लक्षण हैं ? इससे बचने के क्या उपाय होते हैं ? तथा इसके होने पर इसकी क्या चिकित्सा करनी चाहिए ? 

Bile Juice / पित्त निर्माण - 

Bile Juice / पित्त का निर्माण  यकृत कोशिकाओं /  Liver Cells जिन्हें हम Hepatocytes कहते हैं , के द्वारा निरंतर रूप से निर्मित होता रहता हैं । यह एक प्रकार का पाचक रस अथवा Digestive Juice हैं , जोकि यकृत / Liver की निचली सतह पर गुब्बारे के आकार /( Balloon Shaped ), की Gall Bladder / पित्ताशय / पित्त की थैली में संग्रहित / Store होता रहता हैं और समय-2 पर भोजन करने के उपरांत यह पाचक रस / Digestive Bile Juice , पित्ताशय / Gall Bladder से आवश्यकतानुसार निकलकर छोटी आंत में जाकर खाए हुए अन्न अथवा भोजन का पाचन करता हैं ।

Bile Juice / पित्त का रासायनिक संगठन - 

आधुनिक विज्ञान के कथनानुसार यह Bile Salts , Bile Pigments , और Cholesterol / कोलेस्ट्रोल आदि का मिश्रण होता हैं । 

Gall Stone / पित्ताश्मरी / पित्त की थैली की पथरी /  का निर्माण - 

शरीर में किन्हीं कारणों से अगर यकृत / Liver की उपचय और अपचय ( Metabolism ) में कुछ नकारात्मक परिवर्तन हो जाते हैं , तो Bile Juice / पित्त में Bile Salt की मात्रा कम और Cholesterol / कोलेस्ट्रॉल एवं Bile Pigments की मात्रा बढ़ जाती हैं । जिसके फलस्वरूप Bile Juice / पित्त / (पाचक पित्त) की सान्द्रता / Concentration / Viscosity बढ़ने के कारण यह अत्यधिक गाढ़ा हो जाता हैं तथा वह Gall Bladder / पित्ताशय से पाचन क्रिया के दौरान , समुचित और पूर्ण मात्रा में आंतों की ओर नहीं जा पाता हैं तथा Gall Bladder / पित्ताशय में ही आवश्यकता से अधिक संग्रहित / Store & Saturated होता रहता हैं । अत्यधिक सांद्र / Saturation होने के कारण और समय के साथ-2 कठोर / Solidify रूप लेने लगता हैं और अन्ततः कुछ समय बाद वही , Gall Stone / पित्ताश्मरी / पित्ताशय की पथरी का रूप ले लेता हैं । 

Gall Stone / पित्ताश्मरी / पित्त की थैली की पथरी के सामान्य लक्षण - 

1. Biliary Colic - Gall Stone / पित्ताश्मरी / पित्त की थैली की पथरी , पित्ताशय की आंतरिक कला / Inner Epithelium Mucosa में  सूजन / शोथ / Inflammation और व्रण / Ulcers उत्पन्न कर देता हैं , जिसके कारण हमारे पेट के ऊपरी दाएं भाग की ओर पसलियों के नीचे दर्द होता हैं । प्रायः यह दर्द पेट के मध्य उपरी भाग में , छाती के बीच में पिछली ओर (कमर) के बीच और यहां तक की दाएं कंधे तक भी स्थानांतरित हो जाता हैं ।

                             Gall Stones / पित्ताश्मरी का दर्द प्राय: उल्टी के साथ असहनीय अवस्था तक भी पहुंच जाता हैं तथा तेज और असहनीय दर्द की ऐसी अवस्था में औषधीय चिकित्सा ना करते हुए , आकस्मिक शल्य चिकित्सा / Emergency & Cholestectomy Sergical removal of Gall Bladder or Stone , एकमात्र बेहतर विकल्प होती हैं ।  

2. शरीर में भूख की कमी ।

3. भोजन करने पर , पेट में भारीपन , गैस और अपचन / Indigestion की स्थिति बनी रहती हैं । 

4. भोजन से पूर्व अथवा भोजन करने पर अथवा निरंतर उबकाई / Nausea की स्थिति अथवा उल्टी / Vomating होती रहती हैं ।

5. निरंतर अथवा समय-2 पर बुखार जैसी स्थिति / Febrile Body  या बुखार का ही बने रहना ।

6. शरीर में Cholesterol / कोलेस्ट्रॉल की मात्रा आवश्यकता से अधिक हो जाती हैं , जिसके फलस्वरूप Blood Pressure / ब्लड प्रेशर और Cardiopathy / हृदय रोग होने की भी उपद्रव के रूप में संभावना बन जाती हैं।

Gall Stone / पित्ताश्मरी / पित्त की थैली की पथरी की चिकित्सा एवं चिकित्सा सिद्धांत -  

1. आहार / भोजन में रेशेदार सब्जी और सलाद जैसे खीरा , गाजर , चुकंदर , मूली , अदरक , शलजम , आंवला , लौकी , करेला आदि हरी सब्जियों का सतत सेवन करें ।

2. आलू , मिठाई , चावल , राजमा , उड़द , छोले जैसी दालों का सेवन ना करें ।

3. दिनचर्या में चॉकलेट , कोल्ड ड्रिंक , फास्ट - फूड जैसे - चाऊमीन , बर्गर , स्प्रिंग रोल , मैदे से बने व्यंजनों का सेवन ना करें ।

4. ठंडे पानी का सेवन पीने के लिए ना करें , अपितु नींबू तथा सेंधा नमक युक्त गर्म जल का ही सेवन करें ।

5. दूध अथवा दूध से निर्मित दही , घी , पनीर आदि का कम प्रयोग करें ।

6. चिकनाई युक्त आहार / भोजन और मसालेदार भोजन का सेवन ना करें ।

7. प्रतिदिन 2-3 गिलास , तिल तेल में हींग - जीरा - अजवाइन - मेथी - धनिया आदि से छोंक  लगा हुआ मट्ठे / बटर्मिल्क का सेवन करें ।

8. रात्रि में सोते समय नींबू युक्त गर्म पानी के गिलास के साथ सत्त ईसबगोल अथवा  त्रिफला का एक से डेढ़ चम्मच निरंतर सेवन करें ।

9. प्रतिदिन ज्वार - बाजरा और गेहूं से निर्मित मिश्रित आटे से बनी रोटी का ही सेवन करें ।

10. प्रातःकाल , रात को 5 -6 भीगी हुई लहसुन की कलियों का छिलका उतारकर , बारीक काटकर दो गिलास पानी के साथ शौचक्रिया से पहले सेवन करें ।

11. प्रात:काल 2 - 4 किलोमीटर तेज गति से मॉर्निंग वॉक पर जाएं या घर पर रहकर निरंतर आधे घंटे के लिए व्यायाम , योग आदि जरूर करें ।

12. Cholesterol / कोलेस्ट्रोल आदि को कम करने वाली कफशामक  और मेदधातुशामक औषधियों जैसे - शुण्ठी , पिप्पली , काली मिर्च , दालचीनी , आंवला , चित्रक , हल्दी , अर्जुन , गुग्गुल आदि एकल औषधियों अथवा इनसे निर्मित योगो का आयुर्वेद चिकित्सक के परामर्श उपरांत सतत सेवन करें ।

13. यकृत अथवा Liver Good Health हेतु हितकारी आयुर्वेदिक औषधियां जैसे - अमृता (गिलोय) , पुनर्नवा , कालमेघ , किराक्ततिक्त (चिरायता) , चित्रक , कुटकी , भृंगराज , घृत कुमारी , ताम्र भस्म आदि का एकल रूप में अथवा इन औषधियों से निर्मित योगो का आयुर्वेद चिकित्सक के परामर्श उपरांत सतत प्रयोग करें ।

                                           उपरोक्त चिकित्सा बिंदु केवल Silent Gall Stone , Chronic Cholecystitis अथवा Smaller sized Gall Stone / पित्ताश्मरी के अधिक बड़े ना होने की दशा में ही , प्रयोग करने चाहिए । अत्याधिक तेज दर्द / पीड़ा और Acute cholesystitis होने पर और Gall Stone का अत्यधिक बड़ा आकार होने की दशा में आकस्मिक एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा / Emergency Cholestectomy Sergical removal of Gall Bladder or Stone ही श्रेष्ठतम सिद्ध  चिकित्सा होती हैं । अतः अनावश्यक रूप से औषधीय अथवा Medicinal Treatment का सहारा ना लें । 

                      उपरोक्त उपायों को इस्तेमाल कर बहुत हद तक आप Gall Stone / पित्ताश्मरी के बार-2 बनने और इसके उपद्रव से मुक्ति पा सकती हैं , किंतु अगर फिर भी आप इस रोग से ग्रस्त ही रहतीं हैं तो शीघ्र ही अपने Family Physician / काय रोग विशेषज्ञ या किसी कुशल , प्रशिक्षित , अनुभवी “ आयुर्वेद चिकित्सक ” से परामर्श लेकर, स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।

                                     धन्यवाद ।

Note - उपरोक्त लेख , केवल “ स्वास्थ्य जन जागरूकता ” के उद्देश्य से लिखा गया हैं , जिसमें किसी भी प्रकार की निजी अथवा चिकित्सीय त्रुटि हेतु लेखक क्षमा प्रार्थी हैं।



Note - Article पढ़ने के बाद Comments Section में अपने विचार / Views / Comment जरूर लिखें ।









Saturday, November 20, 2021

#White discharge ?/श्वेत प्रदर by Dr. Saket Kumar/mob.08439017594#Saharanpur#BHARAT/#साकेत गर्ग/#Saket Garg

                                                   नमस्कार देवियों और सज्जनों , मैं पुनः आप सभी लोगों के मध्य “ स्वस्थ भारत...स्वस्थ समाज ” की अवधारणा को नया आयाम देने के उद्देश्य से एक नए स्वास्थ्य विषय “ श्वेत प्रदर ” की पुनरावृत्ति क्यों ? , को लेकर उपस्थित होते हुए , आप सभी का अभिनंदन करता हूॅं । आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में श्वेत प्रदर को Leaucorhea तथा आयुर्वेद के दृष्टिकोण से श्वेत प्रदर , एक प्रकार का योनिव्यापद् जन्य उपद्रव एवं मेरे निजी दृष्टिकोण से “ रस धातु का क्षरण ” करने वाला पृथक् रोग है।

DIAL BHARAT .. 08439017594

                                   मित्रों आज का स्वास्थ्य विषय भले ही पूर्ण रूप से नारी शक्ति को समर्पित हो किन्तु परोक्ष रूप से सम्पूर्ण परिवार को प्रभावित करने वाला रोग और स्वास्थ्य विषय हैं। आइए जानने की कोशिश करते हैं - श्वेत प्रदर हैं क्या ? , ये सामान्य कब हैं ? , और कारण सहित इसके क्या लक्षण हैं ? , और कब इसे रोग की श्रेणी में रखना चाहिए ?

                                मित्रों स्त्री में प्रजनन तंत्र संबंधित जननांग अंग योनि से समय-2 पर , स्त्री हार्मोन एस्ट्रोजन / Oestrogen की सक्रियता के कारण , मैथुन उत्सुकता के समय (Sexual excitement) , मैथुन करने के दौरान (During sex) , मासिक धर्म से पूर्व (Before menses) , स्त्री की Ovary से अण्ड् विसर्जन के समय   (At ovulation) , और अन्य भी अनेक विशेष परिस्थितियों में सामान्य , उपद्रवरहित स्राव निकलता रहता हैं जो योनि की स्वस्थ्ता , और अम्लीयता (ph control) को संतुलित करने हेतु नितांत आवश्यक होता हैं ,यह सामान्य प्रक्रिया है जिसमें स्रावित होने वाला स्राव रंगहीन पारदर्शी , गंधहीन दुर्गंध रहित , चिकनाई युक्त होता हैं , तथा  स्राव की मात्रा प्रत्येक स्त्री में विभिन्नता लिए हुए कम या ज्यादा हो सकती हैं। किंतु अज्ञानता और समाजिक कथित धारणा के कारण हम इस सामान्य स्राव को भी श्वेत प्रदर की श्रेणी में रख कर , अपने आप को अस्वस्थ और आत्मग्लानि से ग्रस्त स्वीकार करने लगते हैं और छद्म चिकित्सको (Unqualified or Greedy) के झांसे में आकर , स्वयं या अपनी पुत्री की निरर्थक चिकित्सा कराने हेतु आर्थिक शोषण का शिकार बन जाती हैं। उपरोक्त अवस्था, श्वेत प्रदर रोग बिल्कुल नहीं हैं ।

श्वेत प्रदर के कारण -

1. प्रजनन अंग योनि की अम्लीयता में कमी।

2. प्रजनन अंग योनि को समुचित स्वच्छ न रखना।

3. प्रजनन अंग योनि की आन्तरिक कला में किसी भी प्रकार का संक्रमण (Infection) का हो जाना।

4. एक से अधिक पुरूष साथी से संभोग करना।

5. पुरुष साथी के लिंग में किसी प्रकार का संक्रमण (STD) होना ।

6. स्त्री के शरीर की रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता का कम होना।

7. स्त्री का मधुमेह रोग (Diabetes Mellitus) से ग्रस्त होना ।

8. स्त्री में स्त्री हार्मोन की मात्रा में अनियमितता की पुनरावृत्ति का बने रहना ।

9. मिर्च - मसालेदार , तैलीय भोजन , अधिक मीठा , चाय , चाऊमीन , बर्गर , स्प्रिंग रोल , पिज्जा आदि फ़ास्ट फूड का अधिक सेवन करना आदि ।

10. संतुलित आहार , सलाद ,फल , दूध-दही का कम सेवन करना ।

11. शारीरिक श्रम न करना आदि।

श्वेत प्रदर के लक्षण -

1. योनि स्राव का निरंतर दिन और रात में संपूर्ण समय स्रावित होते रहना।

2. योनि स्राव पारदर्शी न होकर , सफेद , हल्का हरापन या नीलापन लिए हुए हो।

3. योनि स्राव का चिपचिपा युक्त होना।

4. योनि स्राव का तीक्ष्ण / तेज दुर्गंध युक्त बदबूदार होना ।

5. योनि में जलन अथवा खुजली  होने लगती हैं।

6. शरीर में कमजोरी महसूस करना।

7. कमर में दर्द का बने रहना।

8. हल्के-2 बुखार जैसी स्थिति का बने रहना।

9. सामान्य व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ जाता हैं।

10. भोजन में रूचि न होना।

11. मैथुन में इच्छा नहीं होती हैं ।

12. अकेले रहने की इच्छा होती हैं।

                                    श्वेत प्रदर , शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर समान रूप से अपना नकारात्मक असर अथवा प्रभाव डालता हैं , अतः श्वेत प्रदर में , Physical changes के साथ-2 हमारी Psychology भी disturb होती हैं।

श्वेत प्रदर हेतु चिकित्सा सिद्धान्त -

1. उपरोक्त बताए गए सभी कारण अथवा निदानों का संपूर्ण रूप से त्याग करें।

2. शौच करने के बाद अथवा समय-2 पर योनि को उष्ण जल / फिटकरी मिश्रित उष्ण जल से प्रक्षाचलित अथवा निरंतर धुलते रहें ।

3. नाश्ते में अंकुरित चने , दलिया , दूध , रोटी-सब्जी एवं भोजन में संपूर्ण मात्रा में दाल , हरी पत्तेदार सब्जी , प्रचुर मात्रा में चावल , दो से तीन रोटी और सुबह-शाम एक-2 गिलास दूध , घी का निरंतर सेवन करें।

4. प्रतिदिन निरंतर उचित मात्रा में फल अथवा फलों के जूस का सेवन करें ।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले आहार और औषध जैसे- चिरायता , आंवला , गिलोय , मुलेठी , अश्वगंधा , शतावरी , विदारीकन्द आदि आयुर्वेद औषधि का एकल अथवा योग में निरंतर सेवन करें ।

6. प्रदर नाशक कषाय रस प्रधान आयुर्वेद औषध जैसे - पठानी लोध्र , धाय पुष्प , हरड़ , बहेड़ा ,आम की गुठली ,प्रियंगु , लाजवंती ,  रोहीतक मूल की छाल , फिटकरी आदि के चूर्ण , क्वाथ आदि में शहद मिलाकर सेवन करें।

7. योनि पिचू धारण -दिन में दो बार उपरोक्त क्वाथ अथवा फिटकरी मिश्रित जल में साफ अंगुठे के समान रुई को पूर्ण भिगोकर योनि प्रदेश में अंदर धारण कर रखें ।

                                                   उपरोक्त उपायों को इस्तेमाल कर बहुत हद तक आप श्वेत प्रदर से मुक्ति पा सकती हैं , किंतु अगर फिर भी आप इस रोग से ग्रस्त ही रहतीं हैं तो शीघ्र ही अपने Family Physician / स्त्री रोग विशेषज्ञ या किसी कुशल , प्रशिक्षित , अनुभवी “ आयुर्वेद चिकित्सक ” से परामर्श लेकर, स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।

                                     धन्यवाद ।

Note - उपरोक्त लेख , केवल “ स्वास्थ्य जन जागरूकता ” के उद्देश्य से लिखा गया हैं , जिसमें किसी भी प्रकार की निजी अथवा चिकित्सीय त्रुटि हेतु लेखक क्षमा प्रार्थी हैं।



Note - Article पढ़ने के बाद Comments Section में अपने विचार / Views / Comment जरूर लिखें ।














Monday, November 8, 2021

#Dengue & it's Diet schedule by साकेत गर्ग*

                                       नमस्कार देवियों और सज्जनों, मैं पुनः आप सब के समक्ष, “ स्वस्थ भारत.....स्वस्थ समाज ” की पहल को नया आयाम देने के उद्देश्य से , आप सभी का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूॅं ।

             मित्रों आज का स्वास्थ्य विषय , वर्तमान में बहुत अधिक मानव समाज और संसाधन को क्षति पहूचाने वाला रोग हैं - ‘ डेंगू ’। यह प्रायः AEDES (एडीज) जाति के मच्छर के काटने से होने वाला सामान्य से मृत्यु कारक स्थिति उत्पन करने वाला , एक गंभीर VIRUS जन्य रोग हैं ।

                     मित्रों प्रायः इस रोग को उत्पन्न करने वाला करने वाले मच्छर , धरती तल से कम ऊंचाई पर उड़ते हुए , दिन के समय काटने वाले होते हैं ।

                              भारतवर्ष में प्रतिवर्ष डेंगू से , मानव संसाधन को भारी नुकसान उठाना पड़ता हैं और जिसके लिए भारत सरकार प्रतिवर्ष मच्छरों के उन्मूलन हेतु और डेंगू रोग की रोकथाम हेतु बहुत अधिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा , विभिन्न माध्यमों से खर्च करती हैं । डेंगू को हम आयुर्वेद के दृष्टिकोण से “ सन्निपातिक  ज्वर ” और BONE BREAK FEVER के नाम से भी समझ सकते हैं ।

डेंगू रोग के लक्षण -

(A.) प्रारम्भिक लक्षण -

1. शुरूआत / प्रारंभ में सामान्य ज्वर होता हैं जो बार-२ आता जाता रहता हैं । और इस Pattern को Saddle back pattern of fever कहते हैं ।

2. सिरदर्द , जोकि सिर में movement / गति देने से बढ़ता हैं ।

3. आंखों के पीछे दर्द होता हैं । (Retro orbital pain)

4. त्वचा पर स्किन रैशेज / Skin rashes का हो जाना । 

5. भूख न लगना ।

6. मुंह का कड़वा होना ।

7. कमजोरी लगना ।

(B.) मध्यम लक्षण -

8. शरीर की त्वचा पर लाल /हल्के नीले चकत्तो का दिखाईं देना ।

9. नाक , मुंह , मसूड़ों से , खांसी के साथ , मल में , पेशाब में मिश्रित होकर खून / रक्त का आना ।



10. यकृत / Liver के आकार में वृद्धि होना ।

11. हड्डियों , जोड़ों में तेज दर्द का होना ।

12. बुखार का तेजी से बढ़ जाना ।

(C.) अन्तिम और गंभीर लक्षण -

13. Blood Pressure का बहुत अधिक कम होना ।

14. रस धातु में बहुत अधिक ह्रास या कम होना अर्थात Sever Plasma loss की स्थिति बनने के कारण , Sock की स्थिति बन जाती हैं । ऐसी अवस्था में व्यक्ति मृत्यु को भी प्राप्त हो सकते हैं । अतः रोगी को प्रारंभ से ही चिकित्सा में बहुत अधिक सावधान रहना चाहिए । 

डेंगू रोग की चिकित्सा एवं चिकित्सा सिद्धांत -

1. सामान्य ज्वर की सामान्य चिकित्सा सतत करते रहें ।

2. गर्म पानी ही पीने के लिए इस्तेमाल करें । प्रतिदिन कम से कम ८-९ गिलास पानी पीना चाहिए ।

3. निरंतर सुबह-रात दो गिलास हल्दी मिलाकर दूध का सेवन करें ‌

4. प्रातः काल उठकर , दो-तीन गिलास गर्म पानी में दो नींबू निचोड़ कर खाली पेट सेवन करें ।

5. नाश्ते में , अंकुरित चने , दलिया , दूध , रोटी-सब्जी , सभी प्रकार के फलो का सेवन करें ।

6. लन्च और डीनर में भरपूर मात्रा में , हरी सब्जियां , दाल , रोटी , अदरक पर नींबू-सेंधा नमक छिड़क कर निर्मित सलाद आदि का संतुलित मात्रा में सुपाच्य और पोष्टिक ( Highly Energetic & Proteineous diet ) भोजन ही सेवन करें ।

7. प्रतिदिन , दिन में दो बार १-१ गिलास मांड / उबले चावलों का पानी में सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें ।

8. प्रतिदिन , दिन में ३-४ गिलास ,अनार ,मौसमी , अदरक , तुलसी , नींबू , आंवले आदि का मिश्रित जूस निकाल कर पीएं ।

9. आयुर्वेद एकल आमहर और ज्वरहर औषधियां जैसे - चित्रक , सोंठ , पिप्पली , काली मिर्च ,पर्पटक ,अमृता , कुटकी , किरात्तिक्त (चिरायता) , कालमेघ , दालचीनी , तुलसी आदि का विभिन्न रूपों में सेवन करें ।

10. गोघृत / गाय का प्रचुर मात्रा में सेवन करें ।

11. अधिक शारीरिक श्रम न करें ।

12. शासन - प्रशासन द्वारा बताई गई सलाह और Guidelines जैसे - आस-पास पानी एकत्रित न होने दें और एकत्रित पानी में तेल डाल दें और पूरे शरीर को पूर्ण रूप से ढकने वाले वस्त्र धारण करें , आदि का पालन करें ।

https://www.facebook.com/287432231921429/posts/841229649875015/

                           उपरोक्त चिकित्सा सिद्धांत एवं चिकित्सा प्रबंधन घटक सूत्र ,को पूर्ण रूप से स्वीकार कर, Apply कर आप डेंगू रोग से मुक्ति पा सकते हैं । किंतु अगर फिर भी आपका रोग ठीक नहीं होता हैं तो शीघ्र ही कुशल अनुभवी और प्रशिक्षित आयुर्वेद चिकित्सक से संपर्क कर, चिकित्सा परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं , क्योंकि डेंगू रोग , “ आयुर्वेद चिकित्सा ” द्वारा अधिक प्रभावी , सुसाध्य सिद्ध हो चुका हैं ।

                                      धन्यवाद ।

Note - उपरोक्त लेख , केवल “ स्वास्थ्य जन जागरूकता ” के उद्देश्य से लिखा गया हैं , जिसमें किसी भी प्रकार की निजी अथवा चिकित्सीय त्रुटि हेतु लेखक क्षमा प्रार्थी हैं।


Note - Article पढ़ने के बाद Comments Section में अपने विचार / Views / Comment जरूर लिखें ।



Friday, October 29, 2021

#Sinusitis treatment in Ayurveda by Dr. Saket Kumar/mob.08439017594/साकेत गर्ग/सहारनपुर/भारत

                                नमस्कार देवी और सज्जनों , मैं पुनः आप सब के समक्ष “ स्वस्थ भारत .... स्वस्थ समाज ” की अवधारणा को नया आयाम देने के उद्देश्य से , आप सभी लोगों का अभिनंदन और स्वागत करते हुए , आप सभी को सादर नमन करता हूॅं । मित्रों आज का स्वास्थ्य विषय हैं - Sinusitis / साइनोसाइटिस , जिसे आमतौर पर हम Sinus / साइनस और “ आयुर्वेद ” के दृष्टिकोण से “ कफज - वातज अस्थिगत शोथ ” के नाम से समझ सकते हैं । 

                                  आइए जानने की का प्रयास करते हैं कि आखिर Sinusitis / साइनोसाइटिस किस प्रकार की व्याधि और क्यों हैं ?  मुख्यतः अगर कहा जाए तो हमारी आंख के चारों को कुछ अस्थियॉं / Bones जैसे - Frontal , Maxillary , Sphenoid , Ethamoid Bones होती हैं जो आंतरिक रुप से Air Filled या हवा से भरी हुई खोखली होती हैं , जिन्हें हम Sinus / साइनस  कहते हैं । जिनकी Inner lining / आंतरिक श्लेष्मधरा कला से निरंतर स्राव निकलता रहता हैं , जो नासा मार्ग / Nasal Cavity में स्रावित होता रहता हैं । किसी भी कारण से अगर Sinus की आंतरिक श्लेष्मधरा कला में किसी भी प्रकार का Infection हो जाता हैं तो कला में सूजन / Swelling / Inflammation उत्पन्न हो जाती हैं । तथा वहॉं दूषित Infected mucus / स्राव एकत्रित होने लगता हैं और जो , नासा मार्ग के माध्यम से Sinus / साइनस से नहीं निकल पाता तथा स्थिति और ज्यादा कष्टप्रद हो जाती हैं । इसी रोगावस्था को ही हम Sinusitis / साइनोसाइटिस के नाम से जानते हैं ।  


Sinusitis / साइनोसाइटिस के मुख्य कारण -

1. लंबे समय तक या बार-बार Viral Common Cold / नजला - जुखाम का बने रहना ।

2.  धूल - धुआं - Pollen - Smell - Egg - Cold Air - Cloth Fiber आदि और भी अन्य द्रव्यों से किसी प्रकार की Allergy / एलर्जी का होना ।

Sinusitis / साइनोसाइटिस के सामान्य लक्षण - 

1. आंखों के चारों ओर दर्द रहना ।

2. Sinus/ साइनस को दबाने पर तेज दर्द  होना ।

3. सिर में भारीपन के साथ सिर दर्द का निरंतर बने रहना ।

4. नासा मार्ग से बार-2 पीले - हरे रंग का गाढ़े स्राव /Infected mucus का स्रावित या उसका जम जाना ।

5. नासा मार्ग का बंद रहने से सांस लेने में दिक्कत होना ।

6. बदबूदार सांस का आना ।

7. गर्दन या सिर के हिलने पर चक्कर आना ।

8. शरीर में अत्यधिक कमजोरी होना ।

9. प्रायः बुखार जैसी स्थिति या बुखार का ही प्रतीत होना आदि ।

Sinusitis / साइनोसाइटिस में अपथ्य -

1. ठंडी तासीर के आहार अथवा तरल पदार्थों का सेवन ना करें ।

2. ठंडे जल का सेवन ना करें ।

3. मैदे से निर्मित आहार द्रव्य जैसे ब्रेड - भटूरे , फास्ट फूड जैसे स्प्रिंग रोल - चाऊमीन - बर्गर - मोमोज - चाट - चटनी - गोलगप्पे - मिर्च मसाला युक्त आहार - टमाटर -  खटाई - अचार - आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक - कढ़ी आदि आहार अथवा भोजन का सेवन ना करें ।

Sinusitis / साइनोसाइटिस की चिकित्सा -

1. उपरोक्त बताए गए अपथ्यों का सेवन ना करें ।

2. एलर्जी उत्पन्न करने वाले घटक द्रव्यों / Allergens से दूरी बनाकर रखें ।

3. जल नेति -  गुनगुने नमक मिश्रित जल से प्रातः काल और शाम नियमबद्ध जलनेति करें ।

4. नासा मार्ग अवरुद्ध अथवा बंद होने पर , आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित तेल से नस्य / Nasal Drop लें । ‘नस्य’ प्रक्रिया , Nasal Decongestant की तरह भी लाभप्रद होती हैं ।

5. तरल पदार्थ , Juice , Soup , Coffee , हल्दी का दूध और गुनगुने पानी का अधिक से अधिक सेवन करें ।

6. निरंतर आंवले का मुरब्बा , हल्दी के दूध के साथ सुबह - शाम सेवन करें ।

7. गरम पानी से भीगी पट्टी को दिन में दो बार आंखों के चारों रखकर सिकाई करें ।

8. नासा मार्ग / नाक को बंद ना होने दें , बंद होने की दशा में सुबह -  शाम नियम से Steam Inhalation / भांप लें ।

9.  प्रातः काल और रात को सोते हुए सरसों के तेल में उंगली डूबो कर नाक के अंदर , सफाई के बाद लगाकर रखें ।

10.  कफशामक औषधियां जैसे दालचीनी , काली मीर्च , पिप्पली , सोंठ ,  हल्दी , जैसी उष्ण वीर्य आयुर्वेद औषधि , वासा आदि का एकल अथवा योग के रूप में चाय , दूध , गरम काढ़ा , भोजन आदि  विभिन्न रूपों में सेवन करना चाहिए ।

                                CLICK & OPEN

                 https://youtu.be/xu_E_WYTHwI

            उपरोक्त बताए गए सभी बिंदुओं व निरंतर प्रयोग करने पर आप Sinusitis / साइनोसाइटिस जैसे कष्टप्रद रोग से निजात पा सकते हैं , किंतु अगर उपरोक्त बिंदुओं के प्रयोग करने के उपरांत भी आपको उचित स्वास्थ्य लाभ प्राप्त नहीं होता तो तुरंत किसी निकटवर्ती ENT Specialist अथवा प्रशिक्षित , कुशल , अनुभवी “आयुर्वेद चिकित्सक” से परामर्श प्राप्त कर , स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें ,  क्योंकि Sinusitis / साइनोसाइटिस की अगर लंबे समय तक समुचित चिकित्सा नहीं की जाती हैं , तो इससे और अधिक कष्टप्रद रोग जैसे Brain Abscess , Meningitis , Acute Bronchitis , Pharyngitis , Nasal Polyp आदि रोग उपद्रव स्वरूप उत्पन्न होने की संभावनाएं हो सकती हैं ।                 

                                      धन्यवाद ।

Note - उपरोक्त लेख , केवल स्वास्थ्य जन जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है जिसमें किसी भी प्रकार की निजी अथवा चिकित्सीय त्रुटि हेतु लेखक क्षमा प्रार्थी हैं।


Note - Article पढ़ने के बाद Comments Section में अपने विचार / Views / Comment जरूर लिखें ।

Monday, October 18, 2021

#Colitis और #संग्रहणी...कष्टसाध्य नहीं हैं अब

                                        सभी सम्मानित देवियों और सज्जनों को  “ स्वस्थ भारत...स्वस्थ समाज ” की अवधारणा के तहत , मेरा पुनः नमन एवं आप सभी का अभिनंदन । मित्रों आज का स्वास्थ्य का विषय , साधारण होते हुए भी असाधारण रूप से हमारे स्वास्थ्य हेतु अनेक दुष्प्रभाव उत्पन्न करने वाला रोग हैं । जिसे प्रायः आप आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में COLITIS/कोलाइटिस और बहुत हद तक आयुर्वेद के दृष्टिकोण से अगर कहा जाए तो “ संग्रहणी ” और आमतौर पर सामान्य भाषा में बड़ी आंत में सूजन के नाम से जानते हैं ।
                       मित्रों अगर हम आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की बात करें तो COLITIS/कोलाइटिस में , हमारी बड़ी आंत/Colon में सूजन/Inflammation हो जाती हैं , जो एक प्रकार का कष्टसाध्य रोग हैं और बड़ी मुश्किल से ठीक होने वाली व्याधि हैं । अगर मैं आयुर्वेद के दृष्टिकोण का विस्तार पूर्वक आपके समक्ष विचार-विमर्श करूं तो “ संग्रहणी ” एक प्रकार का ऐसा रोग हैं , जो आधुनिक जीवन शैली और दूषित आहार-प्रणाली जनित “ मन्दाग्नि ” के कारण होता हैं ।
                                                       आइए Colitis/कोलाइटिस और संग्रहणी को संयुक्त रुप से , इनके प्रमुख कारण , लक्षण और इनकी चिकित्सा के बारे में विचार-विमर्श करते हुए जानने का प्रयास करते हैं । 


Colitis/कोलाइटिस और संग्रहणी के सामान्य कारण - 

1. शीतल पदार्थ या ठंडी तासीर वाले रुक्ष अन्न का लगातार सेवन करना ।
2. आवश्यकता से अधिक , समय पर भोजन ना करना ।
3. पूर्व में ग्रहण किए गए भोजन के पचने से पूर्व ही पुनः भोजन ग्रहण करना ।
4. लंबे समय से बाहर होटल आदि का अधिक मसालेदार और तैलीय दूषित अन्न का लगातार सेवन करना ।
5. लंबे समय से कब्ज का बने रहना ।
6. आहार में रेशेदार भोजन / जैसे गाजर-मूली , चुकुन्दर , अदरक , सेम फली , अमरुद आदि का अभाव अथवा सेवन ना करना ।
7. ठंडा , बासी , जल्दी-जल्दी भोजन का सेवन करना ।
8. भूखे पेट रहना ।
9. मैदे से निर्मित अन्न और फास्ट फूड जैसे स्प्रिंग रोल , मोमोज , चाऊमीन , बर्गर , (मिर्च-मसालेदार , तैलीय पदार्थ ) आदि का अधिक सेवन करना ।
10. लम्बे समय तक या बार-बार Antibiotics & Steroids का सेवन करना ।


Colitis/कोलाइटिस और संग्रहणी के सामान्य लक्षण -

1. नाभि के नीचे बाईं तरफ लगातार/सतत दर्द का बने रहना । कभी-कभी यह दर्द नाभि के चारों ओर और नाभि के नीचे भी स्थानांतरित होता हैं । 
2. अल्प मात्रा में मल के बार-बार निग्रह करने की इच्छा होना । किंतु जाने पर पूर्ण रूप से मल निग्रहीत/Stool Pass Out नहीं होता हैं ।
3. मल में चिकनाई जैसा म्यूकस का स्राव का आना ।
4. हाथ-पैर में सूजन का बने रहना ।
5. भोजन खाने में किसी भी प्रकार की इच्छा नहीं होती हैं ।
6. थोड़ा भोजन करने के बाद ही अजीर्ण , अपचन , गैस , पेट में भारीपन की अवस्था का बने रहना ।
7. शरीर में कमजोरी का महसूस होना ।
8. भोजन अथवा किसी भी प्रकार का अन्य अन्न ग्रहण करते ही, तुरंत अथवा कुछ समय बाद मल निग्रहण/Stool Pass Out की इच्छा होना ।
9. कभी-कभी बहुत पतला या कभी-कभी बहुत बद्ध ( कब्जयुक्त Semi-Solid Stool) मल का निग्रहण करना ।
10. Colitis/कोलाइटिस और संग्रहणी के उपद्रव की अवस्था में , रक्त मिश्रित मल भी निकलता हैं क्योंकि बड़ी आंत में Ulcer/व्रण बन जाते हैं । इस रोग को Ulcerative Colitis/अल्सरेटिव कोलाइटिस कहते हैं जो एक प्रकार से अत्यंत कष्टसाध्य/Bad Prognosis विकार हैं ।

      

               ‌‌                                                     मित्रों , देवियों और सज्जनों ,अगर आप लोगों की आहार-प्रणाली और दैनिक जीवन-शैली दूषित हैं और आपमें उपरोक्त बताए गए लक्षण दर्शित/दिखाई देते हैं तो इसकी बहुत बड़ी संभावनाएं हैं कि आप Colitis/कोलाइटिस और संग्रहणी रोग से ग्रसित हैं । आइए इन रोग की चिकित्सा सिद्धांतों के बारे में चर्चा करें ।

                 https://youtu.be/S3Q_Tc0GB5U


COLITIS/कोलाइटिस और संग्रहणी के सामान्य चिकित्सा सिद्धांत -

1. अल्प मात्रा में , भूख से थोड़ा-सा कम और संतुलित आहार का यथोचित समय पर सेवन करें ।
2. आहार में रेशेदार अन्न का प्रचुर मात्रा में सेवन करें ।
3. पूर्व खाए हुए अन्न के पच जाने पर ही दोबारा भोजन का सेवन करना चाहिए ।
4. हल्का , सुपाच्य और गर्म भोजन का ही सेवन करें ।
5. भोजन में दीपन और पाचन (Appetite Booster & Digestive Tonic) आहार और औषध द्रव्यों का सतत प्रयोग करें ।
6. कसी हुई अदरक पर सेंधा नमक छिड़क कर , नींबू निचोड़ कर , सलाद के रूप में भोजन के साथ ग्रहण करें ।
7. भोजन के साथ , दिन में कम से कम दो बार घृत/घी में भुने हुए जीरे युक्त मठ्ठे का सेवन करें ।
8. कब्ज ना रहने दें ।
9. रात्रि में सोते समय गर्म पानी की बोतल से पेट की सिकाई करें । 10. दैनिक जीवन शैली में सिर्फ गर्म पानी ही पीने के लिए इस्तेमाल करें ।
11. पोषणयुक्त और संतुलित आहार का सेवन करें ।
12. मिल्क अथवा मिल्क प्रोडक्ट , कोल्ड ड्रिंक , चाकलेट से परहेज़ करें ।
13. अपनी जठराग्नि को बढ़ाने वाले द्रव्यों का दैनिक आहार प्रणाली में जरूर इस्तेमाल करें , जैसें चित्रक , चव्य , सोंठ , काली मिर्च , पिप्पली आदि ।
     

                       उपरोक्त चिकित्सा सिद्धांत का प्रयोग करने से आप कोलाइटिस और संग्रहणी जैसें कष्टप्रद रोग से बहुत हद तक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं , किंतु अगर तब भी आप Colitis/कोलाइटिस और संग्रहणी नाम के रोग से ग्रस्त रहते हैं तो मेरी सलाह और निजी अनुभव अनुसार “ आयुर्वेद चिकित्सा ” द्वारा इन रोगो का समुचित और प्रभावी समाधान किया जा सकता हैं । 

                     आपका स्वास्थ्य....हमारा लक्ष्य

NOTE - उपरोक्त लेख केवल स्वास्थ्य जनजागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया हैं , जिसमें किसी भी प्रकार की निजी , व्यवसायिक और चिकित्सीय त्रुटि हेतु लेखक/प्रार्थी , क्षमा प्रार्थनीय हैं ।
                                      
                                      धन्यवाद ।
                    Dial BHARAT .. 08439017594

Note - Article पढ़ने के बाद Comments Section में अपने विचार / Views / Comment जरूर लिखें ।





Sunday, September 26, 2021

#Thyroid..एक मुख्य ग्रंथी

                    सभी देवियों और सज्जनों को मेरी ओर से सादर नमन और “ स्वस्थ भारत .... स्वस्थ समाज ” की मुहिम को आगे बढ़ाने में , आप सबके सहयोग हेतु अभिनंदन ।   मित्रों आज का स्वास्थ्य विषय हैं - “ थायराइड ग्रंथि की क्रिया शैली ” 

          प्राय:यह देखा गया हैं कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जहॉं आधुनिक विज्ञान ने अतुलनीय तरक्की की हैं , वहीं यह भी एक दुर्भाग्यपूर्ण कटु सत्य सामने आया हैं कि हमारी खुद की दूषित आधुनिक दिनचर्या तथा दूषित आहार-प्रणाली , चाहें उसमें केमिकल और पेस्टिसाइड जनित अन्न हो या हमारी फास्ट फूड जैसे मोमोज , चाऊमीन , बर्गर , पिज्जा , स्प्रिंग रोल आदि के प्रति हमारी बढ़ती अनैतिक रूचि , आधुनिक मशीनों पर निर्भरता हो ।  इन सबका यह परिणाम देखने को मिला हैं कि हमारे शरीर में , शरीर को संचालित करने वाली ग्रंथियां में अनावश्यक नकारात्मक परिवर्तन होते रहते हैं ।देवियों और सज्जनों , हमारे शरीर में ‘ थाॅयराइड ’ / THYROID GLAND एक प्रकार की ऐसी ग्रंथि हैं जिससे एक प्रकार के हाॅर्मोन थाॅयरोक्सिन / THYROXINE स्रावित होता हैं । थाॅयराइड स्वत: , मस्तिक स्थित पिट्यूटरी ग्रंथि /PITUATORY GLAND द्वारा संचालित होती हैं । मित्रों थाॅयराइड ग्रंथि से निकलने वाला थाॅयराॅक्सिन हाॅर्मोन , हमारे शरीर में बी.एम.आर. ( Basal Metabolic Rate ) के अतिरिक्त अन्य बहुत से कार्य संपादित करता हैं । आधुनिक जीवन शैली और दूषित आहार-प्रणाली के फलस्वरुप थाॅयराइड ग्रंथि में नकारात्मक परिवर्तन आते हैं , जिसके कारण या तो थाॅयराइड ग्रंथि सामान्य से कम कार्य (Hypothyroidism) करने लगती हैं और या थाॅयराइड ग्रंथि सामान्य से अतिरिक्त कार्य (Hyperthyroidism)  करने लगती हैं ।

                           देवियों और सज्जनों जब आपकी थाॅयराइड  ग्रंथि सामान्य अवस्था में कार्य करती हैं , तो आपका स्वास्थ्य सामान्य रहता हैं । किंतु अगर थाॅयराइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली में नकारात्मक परिवर्तन चाहें  कम कार्य करना या अधिक कार्य करना आदि आते हैं तो आप स्वत: लक्षणों को देखकर कैसे जानेंगे कि आपकी थाॅयराइड ग्रंथि , Hypothyroidism or Hyperthyroidism , किस अवस्था की ओर संकेत दे रही हैं । आइए जानते हैं -

Hypothyroidism के सामान्य लक्षण - 

1. शरीर में कमजोरी और थकावट ।

2. शरीर में वजन का बढ़ना ।

3. शरीर के वजन का बढ़ना ।

4. भूख बहुत कम लगना ।

5. अपेक्षाकृत ज्यादा ठंड लगना अथवा ठंड के प्रति असहनशीलता ।

6. शुष्क और खुरदुरी त्वचा ।

7. चेहरे पर सूजन और भारीपन का दिखना ।

8. बालों का ज्यादा टूटना ।

9. हृदय धड़कन का सामान्य से कम होना ।

10. अवसाद या डिप्रेशन महसूस करना ।

11. आवाज में शुष्कता या खर्र-खर्राहट ।

12. लगातार कब्ज का बना रहना या पेट साफ न होना । 

13. अवसाद अथवा डिप्रेशन महसूस करना । 

14. शरीर में रक्त की कमी होना ।

15. संभोग क्षमता का कम होना और संभोग में मन ना लगना ।

16. मासिक धर्म में अनियमितता या बहुत कम मासिक धर्म स्राव होना आदि ।

 

Hyperthyroidism के सामान्य लक्षण - 

1. शरीर के वजन में बहुत ज्यादा कमी आना ।

2. भूख का सामान्य से ज्यादा लगना ।

3. गर्मी के प्रति असहनशीलता और अधिक पसीना आना ।

4. चिड़चिड़ापन , अवसाद अथवा डिप्रेशन महसूस करना । 

5. शरीर में खुजली ।

6. पतले मल त्याग की  बार-बार प्रवृत्ति ।

7. बार-बार पेशाब आना ।

8. हृदय धड़कन का सामान्य से अधिक होना ।

9. बालों का बहुत ज्यादा झड़ना ।

10. हाथों में कंपन अथवा हाथों का कार्य करते हुए कांपना ।

11. घुरने जैसे आंखों का दिखाईं देना आदि ।


                                                    देवियों और सज्जनों , उपरोक्त लक्षण संपूर्ण या अल्प रूप में , अगर आपमें दिखाई दें तो यह सुनिश्चित करें कि आपको किसी भी प्रकार की थाॅयराइड समस्या तो नहीं हैं । और अगर आपको अस्वस्थता महसूस होती हैं , तो निश्चित ही निकट किसी भी अनुभवशाली एवं प्रशिक्षित , पंजीकृत एंडोक्राइनोलॉजिस्ट अथवा ‘ आयुर्वेद चिकित्सक ’ से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर , चिकित्सा परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें । प्राय : आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का जहॉं तक प्रश्न हैं , उसमें यह कहा जाता हैं कि थाॅयराइड संबंधित समस्या में निरंतर , लंबे समय तक , कभी-कभी तो संपूर्ण जीवन काल तक आधुनिक औषधि (Allopathic medicine) रोगी को लेनी पड़ती हैं । 

         ‌‌‌‌               किंतु जहॉं तक मेरा अपना निजी आयुर्वेद चिकित्सा संबंधित अनुभव हैं , थाॅयराइड संबंधित समस्या में आयुर्वेद चिकित्सा सरल , सुरक्षित , और ज्यादा प्रभावी चिकित्सा हैं तथा थाॅयराइड की सामान्य अवस्था आने पर , आयुर्वेद चिकित्सा या औषधि का संपूर्ण जीवन भर इस्तेमाल नहीं करना पड़ता हैं , यह मेरा आश्वासन और आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति दृढ़ विश्वास हैं ।



                                               आपका स्वास्थ्य मेरा लक्ष्य हैं और आपका स्वास्थ्य राष्ट्र की संपत्ति हैं , जिसका समुचित ख्याल रखना आपका निजी और चिकित्सक का व्यवसायिक , एवं राष्ट्र के प्रति सुदृढ़ कर्तव्य हैं । 

Note - उपरोक्त लेख , केवल स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया हैं , किसी भी प्रकार की सामाजिक अथवा चिकित्सीय त्रुटि लेखक अथवा प्रार्थी को क्षमा प्रार्थी होगी ।

                         “ स्वस्थ रहें ...... मस्त रहें ”

                                       धन्यवाद ।

https://g.page/dr--saket-kumar-s-sanjivani-ayur?share https://youtube.com/channel/UCaJLupTotIxYID3lPUCvWFQ https://www.facebook.com/Dr-Saket-Kumars-Sanjivani-Ayurveda-Clinic-287432231921429/ https://saketkibaatapkesath.blogspot.com/ 

                          Next visit/Appointment 

                   11.55 A.M. Or 5.55 P.M./..-..-.. 

                           Regarding.....साकेत गर्ग 

                            Mob. 08439017594


Note - Article पढ़ने के बाद Comments Section में अपने विचार / Views / Comment जरूर लिखें ।

Thursday, September 23, 2021

#Piles in Man & Woman & गर्भावस्था की मुख्य ज्वलंत समस्या...‘अर्श’/PILES

समस्त नारी शक्ति को “ स्वस्थ भारत...स्वस्थ समाज ” की मुहीम में, मेरा पुनः नमन और अभिनंदन । वैसे तो , आज का स्वास्थ्य संबंधित विषय ऐसा हैं जो स्त्री और पुरुष दोनों को ही समान रूप से प्रभावित करता हैं और यह भी कटु सत्य हैं कि समाज का एक बड़ा वर्ग इस रोग से , संकोचवश किसी प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा उचित परामर्श लिए बगैर , कष्टकारी जीवन जीने को मजबूर  हैं । आइए हम स्वास्थ्य संभाषा / चर्चा को प्रारंभ करते हैं । देवियों और सज्जनों आज का स्वास्थ्य विषय हैं “ अर्श ”/Piles/Haemorrhoids । जिसे सामान्य भाषा में ‘ बवासीर ’ के नाम से जानते हैं । 

सामान्यतः विषय की गंभीरता को देखते हुए जो आहार - विहार इस लेख में बताए जाएंगे , वह पुरुष और स्त्री दोनों पर समान रूप से लागू होंगे । किंतु फिर भी इस लेख को मुख्यतः “ महिला स्वास्थ्य ” को ध्यान में रखते हुए समर्पित कर रहा हूॅं । क्योंकि स्त्रियां , समाज की अनमोल धरोहर हैं और वें ,उस अनमोल धरोहर का एक अनमोल किरदार “ माता ” के रूप में निभाते हुए , समाज को पूर्ण बनाती हैं । 

                      “ गर्भावस्था ” जैसे कठोर जीवन पथ पर चलते हुए स्त्री / माता जब बच्चे अथवा संतान को जन्म देती है तो उसे असीम  और असहनीय शारीरिक और मानसिक दबाव और पीड़ा झेलनी पड़ती है , जिसका अंदाजा एक पुरुष वर्ग या पुरुष जाति निश्चित रूप से कभी नहीं लगा सकती । और उसी दबाव के कारण शरीर में विशेषतया: शौचकर्म के मार्ग /Anus-Anal Canal-Perianal region को रक्त पूर्ति / Blood Supply करने वाली रक्त वाहिनियों Blood Vessels पर असहनीय दबाव पड़ता हैं , जिसके कारण प्रसूता अथवा Delivery होने के उपरांत माताओं में शौच मार्ग में अर्श / Piles उत्पन्न हो जाते हैं । जिसमें से समय-2 पर रक्त स्राव /Bleeding और दर्द होता रहता हैं । और स्त्री अथवा माताएं संकुचित स्वभाव और समाजिक प्रतिष्ठा हानि के कारण , बिना किसी उचित चिकित्सा परामर्श के ही , ठीक होने का निरर्थक प्रयास और इंतजार करती रहती हैं । जिसका परिणाम यह होता हैं कि जो वह बिमारी निरंतर बढ़ती जाती हैं और धीरे-धीरे दवाई से ठीक ना होकर शल्य चिकित्सा /Surgery द्वारा ‘ही’  ठीक होने की दशा में पहुॅंच जाती हैं । वैसे तो इस रोग के बहुत कारण होते हैं किंतु कुछ मुख्य कारणों को नीचे इंगित किया जा रहा हैं -

अर्श / Piles के मुख्य कारण -

1. स्त्रियों में गर्भावस्था में शौच मार्ग में रक्त वाहिनियों पर अनियंत्रित - अत्याधिक दबाव।

2. खाने में रेशेदार / Fibrous Diet जैसे सलाद आदि का अभाव ।

3. कम पानी पीना ।

4. शारीरिक श्रम एवं एक्सरसाइज और योग आदि को ना करना ।

5. भोजन की अनियमित मात्रा अर्थात कभी ज्यादा कभी कम सेवन करना ।

6. भोजन को नियमित समय पर ना लेते हुए कभी बहुत जल्दी और कभी भोजन काल के बहुत बाद में भोजन ग्रहण करना ।

7. बिना रेशेदार आहार जैसे मैदे से निर्मित आहार अथवा फास्ट फूड मोमोज , चाऊमीन , बर्गर , स्प्रिंग रोल , पिज्जा आदि का अधिक सेवन करना ।

8. मिर्च - मसाला , आचार को निरंतर अधिक मात्रा में ग्रहण करना ।

9. मीट - मछली आदि मांसाहारी आहार का सेवन करना ।

10. बीड़ी , तम्बाकू , सिगरेट ,  शराब/एल्कोहल आदि अन्य नशीले पदार्थों का लगातार और लंबे समय तक प्रयोग करना ।

11. Liver/यकृत संबंधी किसी बिमारी से ग्रसित होना ।

12. लंबे समय से “ कब्ज ” का बने रहना । अथवा शौच कर्म में देर तक बैठे रहना और शौच करते हुए दबाव या जोर लगाना ।

13. आधुनिक जीवन शैली और दूषित आहार प्रणाली का सेवन करना ।

14. एक ही पोजीशन में लगातार बैठे रहना अथवा लगातार खड़े रहना ।

अर्श / Piles के सामान्य लक्षण -

1. शौच के समय या उसके बाद शौच में रक्तस्राव / हानि का होना ।

2. शौच के समय और बाद में शौच मार्ग में दर्द होना ।

3. शौच मार्ग से किसी भी प्रकार का मांस / गांठ का बाहर आना ।

4.  शौच मार्ग में सूजन / Swelling का बने रहना।


चिकित्सा -

1. शारीरिक श्रम न करना आदि उपरोक्त सभी कारणों का त्याग करना । 
जैसे - नियमित रूप से प्रात:काल योग , व्यायाम , Morning walk , Excercise आदि को करना ।
2. प्रातःकाल  खाली पेट , 2-3 गिलास नींबू पानी अथवा गर्म पानी का सेवन करना ।
3. नाश्ते में अंकुरित चने , सोयाबीन , मोठ ,दलिया , आटे के जलवे , रोटी-सब्जी , फल , दूध आदि का नियमित सेवन करना ।
4. लंच-डीनर में बिना छाने आटे की रोटी , सब्जी , दाल , आदि का खीरा-ककड़ी-गाजर की सलाद के साथ सेवन करना ।
5. भोजन से प्राय एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक जल का सेवन ना करना ।
6. भोजन के तुरंत बाद ना सोना ।
7. निरंतर अग्नि अथवा भूख बढ़ाने वाले औषध द्रव्य जैसे -  सोंठ , मरिच , पिपली , हींग , जीरा , चित्रक आदि का सेवन करना ।
8. रोज रात्रि में सत् ईसबगोल एक चम्मच शक्कर के दूध अथवा गर्म जल से सेवन करें । 
9. निरंतर दिनचर्या में सुबह-शाम गर्म पानी से खाली पेट , हरड़ का मुरब्बा ग्रहण करें ।
10. शौच करते हुए ज्यादा जोर या दबाव न लगाएं ।

                      https://youtu.be/jcCrZI3j_yk

                                          अगर स्त्रियों अथवा माताओं को ऊपर बताई गई आहार - विहार प्रधान चिकित्सा का विशेषता अनुपालन करना चाहिए ताकि वह स्वत: स्वस्थ रहकर भावी पीढ़ी , संपूर्ण समाज और संपूर्ण परिवार को एक नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान कर सकें । 



उपरोक्त लेख माताओं , स्त्रियों और गर्भावस्था में वर्तमान में भावी संतान को जन्म देने की इच्छा से कष्टप्रद शारीरिक और मानसिक पीड़ा को जो सहन कर रहीं हो , ऐसी कठिन दिनचर्या का सामना करने वाली सभी महिला और नारी शक्ति को निजी रूप से सादर नमन और उनका अभिनंदन करते हुए समर्पित कर रहा हूं ।

                                      क्योंकि

               “ स्त्री स्वस्थ हैं तो राष्ट्र स्वस्थ हैं ”

           


                     

                                    धन्यवाद ।

Note - उपरोक्त लेख , केवल “ स्वास्थ्य जन जागरूकता ” के उद्देश्य से लिखा गया हैं , जिसमें किसी भी प्रकार की निजी अथवा चिकित्सीय त्रुटि हेतु लेखक क्षमा प्रार्थी हैं।

https://g.page/dr--saket-kumar-s-sanjivani-ayur?share https://youtube.com/channel/UCaJLupTotIxYID3lPUCvWFQ https://www.facebook.com/Dr-Saket-Kumars-Sanjivani-Ayurveda-Clinic-287432231921429/ https://saketkibaatapkesath.blogspot.com/ 

                         Next visit/Appointment 

                   11.55 A. M. Or 5.55 P. M./..-..-..                                     

                         Regarding.....साकेत गर्ग 

                             Mob. 08439017594


Note - Article पढ़ने के बाद Comments Section में अपने विचार / Views / Comment जरूर लिखें ।


मठ्ठा पीने से लाभ ... ‘ तक्र ’ a good drink

                                            नमस्कार देवियों और सज्जनों , मैं पुनः आप सभी लोगों के मध्य  “ स्वस्थ भारत...स्वस्थ समाज ”  की अव...